Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / चिकित्सा विभाग की टीम ने सीकर शहर में की कार्रवाई

,

चिकित्सा विभाग की टीम ने सीकर शहर में की कार्रवाई

खाद्य वस्तुओं के चार सैम्पल लिए

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सीकर शहर में कार्रवाई की गई। इस दौरान दूध डेयरी व खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया और सैम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एफएसओ रतन गोदारा व मदन लाल बाजिया ने सीकर शहर में दूध के दो और मिर्च पाउडर व मैंगो जूस का एक एक सैम्पल लिया। सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला में भेजा गया है।