Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

,

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

मुख्यमंत्री ने नीम का थाना में जनसंवाद कार्यक्रम से पहले पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में भागीदारी निभाते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने इन महिलाओं के सुरक्षित और स्वस्थ मातृत्व की कामना करते हुए उन्हें फूलमाला पहनाकर साड़ी और सूखे मेवे भेंट किए। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत भी की। उन्होंने 8
मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए तथा एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur