Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / मुकुंदगढ़ में एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा एवं इलेक्ट्रो होम्यो शिविर 22 से

,

मुकुंदगढ़ में एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा एवं इलेक्ट्रो होम्यो शिविर 22 से

झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ कस्बे में कामाक्षा मां शैलेंद्र बाबा कामधेनु सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा 22 से 23 जनवरी तक संत 1008 परमहंस नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर कुंभ बगीची में एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा एवं इलेक्ट्रो होमियो शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डॉ नंद किशोर कुमार ने बताया कि शिविर में रिंगन बाय, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, गठिया बाय, माइग्रेन, मांसपेशियों में थकावट, हाथ पैरों की झनझनाहट, लकवा, मोटापा, हर्निया जैसी विभिन्न बीमारियों के लिए एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ नंदकिशोर कुमावत, डॉ आर एन वर्मा, डॉक्टर अमर सिंह, डॉ उर्मिला, डॉ रामेश्वर प्रसाद इत्यादि अपनी शिविर में सेवाएं देंगे। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी द्वारा किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur