Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / नए खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन शिविर 28 को लक्ष्मणगढ़ में

,

नए खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन शिविर 28 को लक्ष्मणगढ़ में

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील शर्मा के निर्देशानुसार

सीकर, खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील शर्मा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि 28 जून को चिकित्सा विभाग की ओर से लक्ष्मणगढ़ शहर में नए खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापार संघ के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर अग्रसेन भवन लक्ष्मणगढ़ में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने उपखंड क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों से अपील कि है कि शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाएं। शिविर में एफएसओ मदन बाजिया व रतन गोदारा की टीम द्वारा नए खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन बनाकर तुरंत ही अप्लाई करने के बाद लाइसेंस रजिस्ट्रेशन जारी किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur