Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / न्यू राजस्थान दंत चिकित्सालय का शुभारंभ

,

न्यू राजस्थान दंत चिकित्सालय का शुभारंभ

तुलसीदास महाराज व चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ केके यादव के माता -पिता ने फीता काटकर किया

उदयपुरवाटी (कैलाश बबेरवाल), सीकर जिले के नीमकाथाना कस्बे में शाहपुरा रोड़ पर रविवार को न्यू राजस्थान दंत चिकित्सालय का शुभारंभ गोपालदास भगेगा के तुलसीदास महाराज व चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ केके यादव के माता -पिता ने फीता काटकर किया। न्यू राजस्थान दंत चिकित्सालय के संचालक डॉ. सोनिया यादव ने कहा कि हमारी नई सुपर स्पेशलिटी डेंटल ब्रांच न्यू राजस्थान दंत चिकित्सालय आधुनिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित है। हमारे यहां दांतो के मरीजों का संतुष्टि पूर्वक इलाज किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उपप्रधान एवं समाजसेवी मदन लाल भांवरिया ने की। इस दौरान जय नारायण, राम अवतार, सुनील, गोपाल, जगदीश जाखड़, दयाराम चाहर, बालूराम यादव, भवानी सिंह कुड़ी, रामअवतार, गजराज चला, शाहरुख नेता सिरोही सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur