Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन- 22 सितम्बर को

,

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन- 22 सितम्बर को

शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में

बगड़ , शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में रविवार 22 सितम्बर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का आयोजन रतनलाल सोमानी मैमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट एव सोमानी अस्पताल जयपुर के दवारा संयोजित किया जायेगा। सुपरस्पेशियलिटी मेडिकल कैम्प में दवाइयाँ , जाँचे एव परामर्श सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। जयपुर के सुप्रसिद्ध डॉ नरेश सोमानी , डॉ अमित सांगी, डॉ सुनीत शाह, डॉ दीपेंद्र भटनागर , डॉ मुमताज अली, डॉ हेमेंद्र अग्रवाल, डॉ विपिन खण्डेलवाल, डॉ संदीप नुनिया, डॉ राहुल जैन, डॉ अंकुर गहलोत, डॉ सतीश जैन, डॉ स्मिता तोमर आदि के दवारा सेवाएं दी जायेगी तथा सोमानी हॉस्पिटल से डॉ राजकुमार सोमानी , डॉ संदीप जैन , डॉ लोकेश गोयल ,डॉ अंशु माथुर, डॉ राजश्री सोमानी , डॉ नीलेश सोमानी की टीम भी अपनी सेवाएं देगी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur