Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

,

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सी.के.आर.डी. मेमोरियल अस्पताल में

झुंझुनू , सी.के.आर.डी. मेमोरियल अस्पताल एव रिसर्ज इन्सिटट्यूट मंडावा मोड़, इंदिरा नगर व राजस्थान पेंसनर्स समाज झुंझुनू जिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 2 अगस्त को प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक सी.के.आर.डी. अस्पताल परिसर में नि:शुल्क बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में शेल्बी अस्पताल जयपुर के वरिष्ठ हड्ड़ी एव जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ दीपक सैनी कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ कपिल देव श्योराण, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक गर्ग तथा गोयल यूरोलॉजी अस्पताल के मूत्र विशेषज्ञ डॉ संजय गोयल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर के दौरान आने वालो के फ्री ब्लड प्रेशर , ब्लड शुगर, वजन आदि की जांच उपलब्ध करवाई जाएगी। यह जानकारी सी.के.आर.डी. अस्पताल के प्रबंध निर्देशक डॉ लालचंद ढाका तथा पेंसनर्स समाज, झुंझुनू के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लालशर्मा ने दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur