Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारम्भ

,

निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारम्भ

दांतारामगढ़ कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में

दांतारामगढ़(प्रदीप सैनी) कस्बे में आज शुक्रवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ हुआ। पूर्व जिला प्रमुख दामोदर प्रसाद शर्मा, शिविर आयोजक ओमप्रकाश खाटूवाला, महेश, सुरेश एवं दिनेश खाटूवाला आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। निशुल्क चिकित्सा शिविर तारा देवी एवं मालीराम खाटूवाला की स्मृति में लायंस क्लब हवामहल के सौजन्य से महात्मा गांधी अस्पताल की ओर से लगाया जा रहा हैं। शिविर दांतारामगढ़ कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में लगाया जा रहा हैं। शिविर में नाक, कान, गला, आंख, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग, हड्डी व जोड़ रोग आदि का इलाज किया जा रहा है तथा निशुल्क दवाइयां दी जा रही हैं। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश स्वामी, महात्मा गांधी अस्पताल के निदेशक वीरेन्द्र पारीक, अस्पताल के पीआरओ ओमप्रकाश भवण सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur