Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

,

निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

डॉक्टर कैलाश राहड़ द्वारा

झुंझुनू, जिला मुख्यालय पर स्थित बीडीके अस्पताल में आज डॉक्टर कैलाश राहड़ फिजीशियन एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ द्वारा एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, लकवा एवं कैंसर रोग से संबंधित 120 मरीजों की निशुल्क जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ पीएमओ शुभकरण कालेर द्वारा किया गया। वही एनसीडी की टीम में अनीता, पूनम, पंकज, राजेश, अखिलेश इत्यादि ने अपनी सेवाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur