Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में एक कोरोना पॉजीटिव केस

,

जिले में एक कोरोना पॉजीटिव केस

एक्टिव केस की संख्या 6

सीकर, जिले में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। जिले में शुक्रवार को एक युवक पॉजीटिव केस आया है। एक्टिव केस की संख्या 6 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर के वार्ड 57 में 45 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। वह कफ व बुखार से पीड़ित है और लक्ष्णात्मक पॉजीटिव है। उसे होम आईसोलेशन में रखा है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 25 हजार 888 सेम्पल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 456 पॉजिटिव आये। 38 हजार 84 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 75 हजार 957 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 461 पॉजिटिव आए है और 68 हजार 448 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 48 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur