Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / प्रदेश का चिकित्सा विभाग कर रहा है सराहनीय कार्य

,

प्रदेश का चिकित्सा विभाग कर रहा है सराहनीय कार्य

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किठाना के नए भवन का उद्घाटन

झुंझुनू, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल महामहिम जगदीप धनकड़ ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का तालमेल कर राजस्थान की जनता को लाभ देने का जो कार्य चिकित्सा विभाग कर रहा है, वह काबिले तारिफ है। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है और इसे राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने भली भांति समझा है और उस पर कार्य कर जनता को लाभ पंहुचाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य समाज में बदलाव लाने का कार्य कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि धन तो एक ही रात में प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन शिक्षा के लिए परिश्रम करना पड़ता है। उन्होंने इच्छा जताई की आज जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्होंने उद्घाटन किया है, भविष्य में वह सीएचसी के रूप में क्रमोन्नत हों। उन्हाेंने कहा कि वे गांव के विकास में हर संभव मद्द के लिए तैयार है। राज्यपाल चिड़ावा पंचायत समिति के किठाना गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन का उद्धाटन करने के बाद प्राईमरी स्कूल मैदान में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह को सम्बोधित करते हुऎ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि इस पीएचसी के बन जाने के बाद यहां के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान पिछले कही महिनों की रैंकिंग में प्रथम चल रहा है, जो गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस वीर भूमि के मान को बढाने के लिये यहां पर 325 करोड की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए भ्ूामि का आंवटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2011 में शुरू हुई निःशुल्क दवा वितरण योजना का विस्तार करते हुये इस योजना में पहले 608 दवाईयों शामिल की गई थी, अब इसमें 104 दवाईयों को ओर जोडा गया है, जो बडी और गंभीर बीमारियों के ईलाज में सहायक रहेगी। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राजस्थान में बीमारियों का मुख्य कारण मिलावटखोरी है और चिकित्सा विभाग ने इसके खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त नशाखोरी के खिलाफ भी सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ अभियान का आगाज जोधपुर से किया जा चुका है, जो प्रदेश में इतिहास रचेगा। इस अवसर पर खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, पिलानी विधायक जे.पी. चंदेलिया, उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढा, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व राज्य मंत्री रणदीप धनकड, पूर्व विधायक श्रवण कुमार, सरपंच ममता कटारिया, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व एडीएम जीएल कटारिया, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूर्व राज्य मंत्री रणदीप धनकड के प्रयासों से यह पीएचसी 2012 में स्वीकृत की गई थी, जो 1 करोड 26 लाख रूपये में बन कर तैयार हुई है, जिसका यहा के आस-पास के गांवों का लाभ मिल सकेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur