Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयुष्मान भव: अभियान का किया वर्चुअल शुभारभ्म

,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयुष्मान भव: अभियान का किया वर्चुअल शुभारभ्म

झुंझुनूं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को नई दिल्ली में दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयुष्मान भव: अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया। उद्धघाटन समारोह मेंराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जयपुर से वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बटन दबाकर आयुष्मान भव: पोर्टल का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया आयुष्मान भव: अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है। यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन का प्रतीक है। जिला स्तर से सीएमएचओ ऑफिस में डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा, डॉ छोटेलाल गुर्जर, डीपीओ डॉ विक्रम सिंह, सियाराम पूनिया, डीपीसी डॉ महेश कड़वासरा, संजीव महला डॉ धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक स्टॉफ मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur