Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / राजस्थान नर्सिंग स्कूल ने हासिल की जीएनएम प्रथम वर्ष की राज्य स्तरीय मेरिट में द्वितीय रैंक

,

राजस्थान नर्सिंग स्कूल ने हासिल की जीएनएम प्रथम वर्ष की राज्य स्तरीय मेरिट में द्वितीय रैंक

झुंझुनू, राजस्थान नर्सिंग स्कूल झुन्झुनू की छात्रा सोनू कुमारी पुत्री हरी सिंह ने राजस्थान नर्सिंग कॉन्सिल द्वारा जारी जी.एन.एम. प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट मे द्वितीय रैंक हासिल की है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान नर्सिंग कॉन्सिल के द्वारा 15 अगस्त पर छात्रा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर राजस्थान नर्सिंग कॉन्सिल रजिस्ट्रार डॉ. शशीकांत शर्मा ने सम्मानित किया व संस्था सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने मेरिट हासिल करने वाली छात्रा को बधाई दी संस्था में सम्मान किया गया और बताया कि कि मेरिट होल्डर छात्रा ने स्कूल में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासन से इसे प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान कि एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुनिता ढूकिया ने सभी छात्र- छात्राओं को सोनू कुमारी से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर संस्था के प्रिंसिपल ने बताया कि पूर्व में भी राजस्थान नर्सिंग कॉन्सिल द्वारा ये लिस्ट जारी की जाती रही है और हर बार की तरह इस वर्ष भी संस्था की होनहार छात्रा ने राजस्थान नर्सिंग स्कूल की प्रतिष्ठा में वृद्धी की है। इस अवसर पर संस्था में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर संस्था में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई इस अवसर सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur