Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

,

रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

समाजसेवी पवन होदकास्या के जन्मदिवस के अवसर पर

दांतारामगढ़, [नरेश कुमावत ] राजकीय माध्यमिक विद्यालय बगड़िया की ढाणी में कुम्हार महासभा सीकर के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी पवन होदकास्या के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर प्रभारी पवन होदकास्या‌‌ ने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन चल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी महसूस की जा रही है। विभिन्न बीमारियां जैसे कैंसर, थेलेसिमिया, प्रसूति के समय महिलाओं को रक्त की आवश्यकता तथा अन्य प्लाज्मा थेरेपी में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में विभिन्न ब्लड बैंकों ने रक्त की कमी बताते हुए रक्तदान हेतु लोगों से आग्रह किया था। सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर प्रारंभ होने से पहले संपूर्ण स्कूल में सैनिटाइजर से स्प्रे करवाया गया।शिविर में सरकार के दिशानिर्देशों अनुसार रक्त दाताओं ने सोशियल डिस्टेंस, का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर रक्तदान किया। रक्तदान ऐसा दान है जिसके लिए इंसान अपने भीतर इंसानियत का जज्बा जगाता है, पर अपने खून की बूंदों का इसलिए दान करता है ताकि इंसान और मौत के बीच झूलते किसी दूसरे इंसान की जिंदगी बचाई जा सके l इस दान के लिए के लिए जाति धर्म या वर्ग नहीं देखा जा सकता बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भावनात्मक रूप से समझा जाता है इस दौरानशिवभगवान सारडीवाल, महिला जिलाध्यक्ष राजू देवी, CI नागरमल, रमेश जलधारी, फूलचंद, नंदलाल काम्या,प्रमोद खंडेला,जिला उपाध्यक्ष राजेश राजोरिया, जगदीश काम्या, हरिराम प्रजापत, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सांवरमल, महेश काम्या, अजय मारवाल, सम्पत प्रजापत ,ग्रामीण अध्यक्ष लालचंद पिपराली, रामस्वरूप मलकेड़ा, कैलाश होदकासिया, लोकेश होदकासिया सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि वह ग्रामीण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur