Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में चिकित्सकों के 36 खाली पदों पर यूटीबी पर होगी भर्ती

,

जिले में चिकित्सकों के 36 खाली पदों पर यूटीबी पर होगी भर्ती

झुंझुनूं, जिले में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 36 पदों पर अस्थायी आधार पर चिकित्सकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए सीएमएचओ ऑफिस ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए एमबीबीएस योग्यता धारियों और आरएमसी में पंजीकृत से 20 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 56100 फिक्स मानदेय दिया जायेगा।