Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / रींगस में निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीज हो रहे लाभान्वित

,

रींगस में निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीज हो रहे लाभान्वित

माह के अंतिम रविवार को आयोजित होता है निशुल्क चिकित्सा शिविर

रींगस [अरविन्द कुमार] प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को रोटरी क्लब रींगस के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी व आयुर्वेद पद्धति के घरेलू नुस्खों से इलाज किया जाता है। शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट एवं क्लब सचिव डॉ भंवर सिंह ताखर, स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ राजीव सक्सेना, आयुर्वेद पद्धति के वैद्य पीएस राजपूत सेवाएं दे रहे हैं। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में आसपास के दर्जनों गांव से प्रतिमाह सैकड़ों मरीज लाभान्वित होते हैं। चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों को होम्योपैथी संबंधी दवाऐं निशुल्क वितरित की जाती है। शिविर शुभारंभ के दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष विजय खुटेटा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, क्लब पदाधिकारी डॉ अजय सक्सेना, डॉ मनीष वरदानी, रघुनाथ सिंह निठारवाल, पूर्व अग्निशमन अधिकारी रघुवीर सिंह तंवर, एडवोकेट दीपक बाजिया, स्नेहलता पारीक, अर्जुन सिंह लांबा आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur