Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / रींगस में स्वर्गीय श्रृंगारी देवी जाखड़ की पुण्यतिथि पर 150 यूनिट रक्तदान किया

,

रींगस में स्वर्गीय श्रृंगारी देवी जाखड़ की पुण्यतिथि पर 150 यूनिट रक्तदान किया

जेडी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में

रींगस (अरविन्द कुमार) रींगस कस्बे के जेडी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आज स्वर्गीय श्रृंगारी देवी जाखड़ की 10 वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों द्वारा बढ चढकर हिस्सा लेते हुए 150 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ हाल ही में आईएएस बने सोहनलाल निठारवाल व यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष मील के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हॉस्पिटल संचालक मंडल के सदस्य महेश जाखड़ ने बताया कि कोरोना एडवाईजरी का पालन करते हुए हमारी दादी मां स्वर्गीय श्रृंगारी देवी जाखड़ की 10 वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 150 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र व मास्क प्रदान किए गए।शिविर में गुरुकुल ब्लड बैंक के द्वारा रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान डॉ आरएस जाखड़, दीपक कुमावत, मदन जाखड़, समाजसेवी महावीर सिंह शेखावत, युवा समाजसेवी सुधीर धायल, महेंद्र जाखड़, मैट्रिक्स क्लासेज के डायरेक्टर सुरेंद्र यादव, रविंद्र मीणा, कमलेश यादव आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur