Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / आरएमआरएस की बैठक में अस्पताल के विकास के लिए प्रस्ताव

,

आरएमआरएस की बैठक में अस्पताल के विकास के लिए प्रस्ताव

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला की अध्यक्षता में

सीकर, नीमकाथाना ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिलों की मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल के लिए 15 नए बैड एवं आवश्यक सामान खरीदने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं राधेश्याम दीवान ने अस्पताल के लिए दो लाख की सहायतार्थ अनुदान के तहत 10 स्टील चेयर सेट, 16 सीसीटीवी कैमरे, ओपीडी के लिए चेयर टेबल, एक कम्प्यूटर सेट और रोगियों के लिए वॉटर कूलर मय आरो सैट देने की घोषणा की। वहीं नव नियुक्त सरपंच शांति देवी ने संस्था में मिटटी की भराव व समतलीकरण का कार्य करवाने की घोषणा की। बैठक में अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मदन मूण्ड, डॉ सुनील धायल, डॉ विजय सिंह, ब्रज भूषण, लक्ष्मण मीणा, मनोज यादव, महावीर अग्रवाल, मुखराम, दिलीपसिंह मीणा, मगनलाल सैनी आदि ने भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur