Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सामोता बने नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

,

सामोता बने नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

स्वागत में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी शामिल हुए

खण्डेला, [आशीष टेलर ] छापोली निवासी महिपाल सिंह सामोता के जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जयपुर( सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर) बनने के बाद पहली बार गांव पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी शामिल हुए छापोली से घर तक रैली के रूप में गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों लोगों के साथ ढाणी पहुँचे। गौरतलब है कि 15 सितम्बर को हुए चुनाव में सामोता ने 427 वोटों से जीत हासिल की थीं। इस दौरान कोटड़ी लुहारवास बस स्टेण्ड पर भी सामोता का जोरदार स्वागत किया गया।इस भव्य स्वागत समारोह में छापोली सरपंच प्रतिनिधि रामलाल सैनी , पूर्व प्रधान अजित सिंह छापोली, पंचायत समिति सदस्य गिरधारी लाल यादव, पूर्व सरपंच शीशराम खटाना, मीन सेना के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, नर्सेज नेता खुशीराम मीणा,कोटड़ी सरपंच रामकरण यादव, राजेश कुमार वर्मा, रामकुमार यादव, भिवाराम ठेकेदार, निरंजन अजमेरा ,वेद प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur