Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / एसडीएम मोनिका सामोर ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण

,

एसडीएम मोनिका सामोर ने किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी को लगाई फटकार

सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर गुप्ता को दिए दिशा निर्देश

उदयपुरवाटी, कस्बे की जयपुर रोड़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, एनसीडी कक्ष, लैब तथा लेबर रूम सहित वार्डों का निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पाई गई। लेकिन सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर नाराज उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर ने सफाई ठेकेदार को फटकार लगाते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिमेष गुप्ता को सफाई व्यवस्था सही करवाने के दिशा निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर ने बताया कि लगभग व्यवस्थाएं ठीक-ठाक है। लेकिन सफाई व्यवस्था सही नहीं है। जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है। अस्पताल प्रभारी की मौजूदगी में सफाई ठेकेदार को बुलाकर सफाई व्यवस्था सही करने को कहा गया है। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं मिलने पर एसडीएम सामोर ने नाराजगी जताई। इस दौरान सहायक लेखा अधिकारी विजयपाल कोठवाल, नर्सिंग अधीक्षक सत्यनारायण सैनी सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur