Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सेवारत चिकित्सकों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

,

सेवारत चिकित्सकों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

झुंझुनू, आरटीएच बिल के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में सेवारत चिकित्सकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। डॉ कैलाश राहड़ अरिस्दा प्रवक्ता अरिस्दा संघ ने बताया कि अरिस्दा राज्य कोर कमेटी के निर्णयानुसार अरिस्दा अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी के आदेशानुसार अरिस्दा संघ झुंझुनू के अध्यक्ष डॉ एस ए जब्बार महासचिव डॉ राजेन्द्र ढाका के नेतृत्व झुंझुनू ज़िले के सभी अरिस्दीयन व बी डी के ज़िला अस्पताल में आज सभी चिकित्सकों ने दो घंटे कार्यबहिष्कार किया।

इस अवसर पर डॉ एस जब्बार, डॉ अनिता गुप्ता , डॉ शीशराम गोठवाल ,डॉ अनिल अग्रवाल , डॉ श्रीराम दुलड़ , डॉ राजेंद्र गजराज, डॉ बंसीधर झाझडिया , डॉ नरेंद्र काजला,डॉ कैलाश राहड़ ,डॉ प्रतिभा कृष्णिया , डॉ संदीप नेमीवाल, डॉ सोनिया सैनी , डॉ मगन मीणा ,डॉ सुजाता महालावत , डॉ सारिका मोदी, डॉ विदिशा , डॉ प्रियंका , डॉ शक्ति सिंह , डॉ संजय , डॉ इकराज, डॉ नयन, डॉ अरुण बाटड़,डॉ अनीश कुरेशी आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur