Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / झुंझुनू जिले में साढ़े सात लाख बच्चों को आज खिलाई जायेगी कृमि नाशक दवाई

,

झुंझुनू जिले में साढ़े सात लाख बच्चों को आज खिलाई जायेगी कृमि नाशक दवाई

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर

झुंझुनूं, जिले में आज 17 अक्टूबर को कृमि मुक्ति दिवस आयोजित कर 1 से 19 साल तक की उम्र के करीब साढ़े सात लाख बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा खिलाई जायेगी। पेट में कीड़े (कृमि) से निजात दिलाने वाली यह दवा जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों,मदरसों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क खिलाई जायेगी। झुंझुनू के जे पी जानू स्कूल से इस कार्यक्रम के श्री गणेश अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ और सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी द्वारा किया गया। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण एक आम संक्रमण है जिसके कारण से पेट की आंतों में कृमि उत्पन्न होने से शरीर के पोषक तत्वों को वह खा जाते हैं और इसके कारण खून की कमी और कुपोषण के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ नरोत्तम जांगिड़ ने बताया कि आज 17 अक्टूबर को 6 साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को विद्यालय-महाविद्यालयों,मदरसों में एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 5 साल तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थानों के सहयोग से सम्पूर्ण प्रदेश में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और मॉप-अप राउंड 18 अक्टूबर को आयोजित कर पहले दिन दवा खाने से छूट गये बच्चों को दवा खिलाई जा सकेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur