Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / शहीद मेजर आलोक माथुर को समर्पित 7 वा रक्तदान शिविर 30 अगस्त को

,

शहीद मेजर आलोक माथुर को समर्पित 7 वा रक्तदान शिविर 30 अगस्त को

रक्तदान शिविर के पोस्टर का किया विमोचन

रेनवाल, ( नितीश सांवरिया) अंकित सेवा संस्थान के तत्वाधान में 30 अगस्त को झोटवाड़ा जयपुर में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन हाथोज दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर महंत आचार्य महामंडलेश्वर बालमुकुंदचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ । इस अवसर पर महाराज ने कहा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट दिए जाएंगे जिससे सड़क सुरक्षा के लिए सार्थक होंगे एवं अधिक से अधिक लोगो को रक्तदान के करने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदेश मंत्री ताराचंद शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, समाज सेवी सुरेश शर्मा, झोटवाड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेन्द्र ओझा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur