Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर में स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, बिना अनुमति अवकाश पर सख्ती

,

सीकर में स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, बिना अनुमति अवकाश पर सख्ती

Health News (चिकित्सा समाचार) : सीकर में स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, बिना अनुमति अवकाश पर सख्ती

सीकर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने मंगलवार को पीएचसी दांतारामगढ़, डांसरोली, करड़, पचार और उमड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

बिना अनुमति अवकाश पर रोक

पीएचसी दांतारामगढ़ में निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ को निर्देश दिए गए कि अवकाश पर जाने से पूर्व बीसीएमओ से अनुमति अनिवार्य रूप से ली जाए।
साथ ही एमसीएचएन दिवस एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (PMSMD) के दौरान यथासंभव अवकाश न लेने के निर्देश दिए गए।

समयबद्ध उपस्थिति और रिकॉर्ड संधारण

डॉ. विशाल सिंह ने निर्देशित किया कि

  • समस्त स्टाफ की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित हो

  • एनएचएम सहित सभी कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए जाएं

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सैक्टर की सभी एएनएम व आशा द्वारा गर्भवती महिलाओं को पीएचसी लाकर आवश्यक जांचें करवाई जाएं

पीएचसी डांसरोली में भी दिए सख्त निर्देश

पीएचसी डांसरोली में भी चिकित्सा अधिकारी को बिना अनुमति अवकाश न लेने, एमसीएचएन एवं पीएमएसएम दिवसों पर नियमित सेवाएं देने और सभी गर्भवती महिलाओं की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कोल्ड चेन और टीकाकरण व्यवस्था की जांच

पीएचसी पचार में कोल्ड चैन डिपो का निरीक्षण करते हुए

  • आईएलआर व डीप फ्रीजर का सुबह-शाम तापमान रिकॉर्ड

  • तापमान संधारण पुस्तिका का नियमित संधारण

  • वैक्सीन का नियमानुसार भंडारण व वितरण

  • उपकरणों की नियमित साफ-सफाई
    के निर्देश मौके पर दिए गए।

टीकाकरण और एएनसी लक्ष्यों पर फोकस

डॉ. सिंह ने दांतारामगढ़, डांसरोली, करड़, पचार और उमड़ा सैक्टरों में एएनसी पंजीकरण और पूर्ण टीकाकरण में लक्ष्यानुसार उपलब्धि अर्जित करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।