Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर जिले में 39 नए कोरोना पॉजीटिव, 37 हुए स्वस्थ

,

सीकर जिले में 39 नए कोरोना पॉजीटिव, 37 हुए स्वस्थ

कोरोना पॉजीटिव की संख्या हुई 1643, स्वस्थ हो चुके हैं 1067

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण का कार्य मुश्तैदी से किया जा रहा हैं। सीकर जिले में सोमवार को 39 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। वहीं 37 व्यक्ति स्वस्थ होने पर घर पहुंचे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में कान्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 1643 हो गई है। इनमें से 1067 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 556 व्यक्ति उपचाराधीन है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ सी. पी. ओला ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 65 हजार 989 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 61 हजार 519 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं 2494 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। मंगलवार को जिले में 1384 सैम्पल लिए गए है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सीकर जेल में 7 बंदी, दांता ब्लॉक में 4, खंडेला में 1, लक्ष्मन गढ़ में 1, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 2, पिपराली ब्लॉक में 4 , सीकर शहर में 20 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur