Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर जिले में 59 नए कोरोना पॉजीटिव, 83 स्वस्थ होकर पहुंचे घर

,

सीकर जिले में 59 नए कोरोना पॉजीटिव, 83 स्वस्थ होकर पहुंचे घर

अब तक कोरोना पॉजीटिव की संख्या हुई 1882, स्वस्थ हो चुके हैं 1291

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण का कार्य मुश्तैदी से किया जा रहा हैं। सीकर जिले में शुक्रवार को 59 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। वहीं 83 व्यक्ति स्वस्थ होने पर घर पहुंचे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में कान्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 1882 हो गई है। इनमें से 1291 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 570 व्यक्ति उपचाराधीन है। वहीं जयपुर के एमजीएच अस्पताल में भर्ती श्रीमाधोपुर कस्बे के 48 वर्षीय कैंसर पीडित युवक की मृत्यु हुई है, जो कोरोना पॉजीटिव भी था। जिले में अब तक 21 जनों की मृत्यु हुई है। वहीं 666 प्रवासी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जो दूसरे राज्यों से आए है।

  • ये हैं आज की ब्लॉकवार स्थित
    सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि गुरूवार को सीकर शहर में 19, खण्डेला ब्लॉक में 17, कूदन क्षेत्र में 10, दांता ब्लॉक में 11, लक्ष्मणगढ व पिपराली में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • शुक्रवार को लिए 576 सैम्पल
    डिप्टी सीएमएचओ डॉ सी. पी. ओला ने बताया क विभाग की ओर से अब तक 68 हजार 12 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 64 हजार 605 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं 1189 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। शुक्रवार को जिले में 576 सैम्पल लिए गए है। दांता क्षेत्र में 72, फतेहपुर ब्लॉक में 81, खण्डेला में 18, कूदन 45, लक्ष्मणगढ में 50, नीमकाथाना क्षेत्र में 88 पिपराली ब्लॉक में 47 और श्रीमाधोपुर क्षेत्र से 51 और सीकर शहर में 124 सैम्पल लिए गए है।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur