Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर जिले में 89 नए कोरोना पॉजीटिव, 47 हुए स्वस्थ

,

सीकर जिले में 89 नए कोरोना पॉजीटिव, 47 हुए स्वस्थ

अब तक कोरोना पॉजीटिव की संख्या हुई 1823, स्वस्थ हो चुके हैं 1208

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण का कार्य मुश्तैदी से किया जा रहा हैं। सीकर जिले में गुरूवार को 89 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। वहीं 47 व्यक्ति स्वस्थ होने पर घर पहुंचे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में कान्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 1823 हो गई है। इनमें से 12081 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 595 व्यक्ति उपचाराधीन है।

  • ये हैं आज की ब्लॉकवार स्थित
    सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि गुरूवार को सीकर शहर में 42, श्रीमाधोपुर 28, फतेहपुर सात, खण्डेला और लक्ष्मणगढ व पिपराली ब्लॉक में एक-एक, नीमकाथाना क्षेत्र में नौ व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • गुरूवार को लिए 1060 सैम्पल
    डप्टी सीएमएचओ डॉ सी. पी. ओला ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 67 हजार 201 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 63 हजार 911 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं 1133 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। गुरूवार को जिले में 1060 सैम्पल लिए गए है। दांता क्षेत्र में 120, फतेहपुर ब्लॉक में 136, खण्डेला में 76, कूदन 119, लक्ष्मणगढ में 167, नीमकाथाना क्षेत्र में 37 पपिराली ब्लॉक में 108 और श्रीमाधोपुर क्षेत्र से 118 और सीकर शहर में 197 सैम्पल लिए गए है।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur