Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर जिले में मंगलवार को 69 नए कोरोना पॉजीटिव मिले

,

सीकर जिले में मंगलवार को 69 नए कोरोना पॉजीटिव मिले

58 व्यक्ति स्वस्थ होकर पहुंचे घर

कोरोना पॉजीटिव की संख्या हुई 2101, अब तक स्वस्थ हो चुके हैं 1616

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण का कार्य मुश्तैदी से किया जा रहा हैं। सीकर जिले में मंगलवार को 69 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। वहीं 58 व्यक्ति स्वस्थ होने पर घर पहुंचे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में कान्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर र्कारवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 2102 हो गई है। इनमें से 1616 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 460 व्यक्ति उपचाराधीन है। वहीं जयपुर में उपचाराधीन एक महिला व एक बुजुर्ग की मृत्यु हुई हैं। सीकर शहर के वार्ड दस में रहने वाली 37 वर्षीय महिला का बुखार, सांस लेने में दिक्कत आदि बीमारियों से पीडित थी। उसकी एमजीएस जयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। वहीं सीकर शहर के वार्ड 54 के 74 वर्षीय बुर्जुग की जयपुर के आरयूएसएच में उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। बुर्जुग को बुखार, कप, सांस लेने में दिक्कत आदि बीमारियां थी। सीकर जिले में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 26 हो गई है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सीकर शहर में 35, फतेहपुर ब्लॉक में 30, लक्ष्मणगढ में दो और खण्डेला व पिपराली ब्लॉक में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति मिले है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 70 हजार 405 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 66 हजार 716 की रिर्पोट नगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं 1197 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। मंगलवार को जिले में 833 सैम्पल लिए गए है। दांता क्षेत्र में 213, फतेहपुर ब्लॉक में 91, खण्डेला 25, कूदन 82, लक्ष्मणगढ 32, नीमकाथाना 106, पिपराली 57, श्रीमाधोपुर 12, सीकर शहर में 215 सैम्पल लिए गए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur