Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर जिले में शनिवार को 131 नए कोरोना पॉजीटिव

,

सीकर जिले में शनिवार को 131 नए कोरोना पॉजीटिव

54 स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण का कार्य मुश्तैदी से किया जा रहा हैं। सीकर जिले में शनिवार को 131 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। वहीं 54 व्यक्ति स्वस्थ होने पर घर पहुंचे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में कान्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढकर 2464 हो गई है। इनमें से 1824 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 614 व्यक्ति उपचाराधीन है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि शनिवार दांता ब्लॉक में चार, कूदन में एक, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में एक, फतेहपुर ब्लॉक में 14, नीमकाथाना क्षेत्र में 12, पिपराली ब्लॉक में 12, सीकर शहर में 52, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 35 नए कोरोना पॉजीटिव पाया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 73 हजार 282 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 69 हजार 688 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं 679 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। शनिवार को जिले में 547 सैम्पल लिए गए है। दांता क्षेत्र में 10, फतेहपुर में 72, खण्डेला 95, लक्ष्मणगढ 106, नीमकाथाना 7, पिपराली ब्लॉक से 109, श्रीमाधोपुर क्षेत्र से 23 तथा सीकर शहर से 125 सैम्पल लिए गए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur