Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर में भामाशाह नामांकन के लिए कैम्प आयोजित होंगे।

,

सीकर में भामाशाह नामांकन के लिए कैम्प आयोजित होंगे।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृृत्व अभियान के उपलक्ष में जिले के समस्त उप जिला
अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किये जायेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल के निर्देशानुसार समस्त प्रोग्रामर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जिले के इन चिकित्सा संस्थानों पर भामाशाह नामांकान के लिए कैम्प आयोजित करेंगे। उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से अपने चिकित्सा संस्थानों पर आनेवाली उन गर्भवती व प्रसूताओं को भामाशाह नामांकन करने के लिए कहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur