Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर में महिला के दोनों कूल्हों का एक साथ सफल प्रत्यारोपण किया

,

सीकर में महिला के दोनों कूल्हों का एक साथ सफल प्रत्यारोपण किया

शहर के बस डिपो तिराहा स्थित नोबल केयर हॉस्पिटल के संचालक एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी चौधरी ने हरियाणा के भिवानी जिले की महिला सरला देवी पत्नी महेंद्र सोनी का एक साथ दोनों कूल्हों का सफल जोड़ प्रत्यारोपण एक साथ करने में सफलता पाई है। डॉ चौधरी ने बताया कि इस महिला के काफी समय से दोनों कूल्हे खराब थे जिसकी वजह से वह असहनीय दर्द से पीडि़त थी। इस महिला ने इससे पहले जयपुर, हिसार सहित विभिन्न बड़े शहरों में परामर्श लिया। डॉ चौधरी के अनुसार एक साथ दोनों कूल्हे बदलने से मरीज को बहुत से फायदे होते है। उक्त महिला ने राजस्थान और हरियाणा के प्रसिद्ध चिकित्सकों से परामर्श लिया तथा सभी चिकित्सकों ने उसे दो बार ऑपरेशन करने की सलाह दी। अंत में महिला ने नोबल केयर हॉस्पिटल डॉ डीपी चौधरी से संपर्क किया। एवं उन्हें अपनी बीमारी व पूर्व स्थिति से अवगत कराया। डॉ चौधरी ने महिला का परीक्षण करने के बाद मरीज और उसके परिजनों को दोनों कूल्हों का एक साथ प्रत्यारोपण करने की सलाह दी। डॉ चौधरी और उनकी टीम के प्रयासों से महिला के दोनों कूल्हों का एक साथ सफल प्रत्यारोपण किया गया, जो शेखावाटी के चिकित्सा जगत में इस तरह की पहली घटना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur