Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

,

सीकर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सोमवार को स्वास्थ्य निरीक्षक स्वर्गीय अशोक माथुर की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिवसिंहपुरा स्थित स्वास्थ्य भवन के पास स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 में आयोजित किए गए शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अजय चैधरी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ लक्ष्मणसिंह ओला, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सीपी ओला, जिला औषधि भंडार के प्रभारी अधिकारी डाॅ अशोक महरिया सहित सभी अधिकारियों व कार्मिकों ने स्वर्गीय अशोक माथुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में स्वर्गीय अशोक माथुर के परिजन भी मौजूद थे। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य भवन के अधिकारियों व कार्मिकों के अलावा स्वय प्रेरित होकर आए युवाओं ने भी रक्तदान किया। सीएमएचओ डाॅ चैधरी ने बताया कि शिविर स्थल के बाहर लगाए गए बैनर को देखकर खूड के मीत जाट, सीकर खेल स्टेडियम के पास रहने वाले महेश कुमार सैनी, सुनील सैनी, खूडी के परमेश्वर सिंह राव सहित कई युवाओं ने स्वयं प्रेरित होकर रक्त किया। शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur