Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सीकर में स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का शुभारंभ

,

सीकर में स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का शुभारंभ

 जिले के 779 गांवों में तीन दिन तक चिकित्सा विभाग की 857 टीमें घर-घर जाकर मौसमी बीमारियों के लिए आमजन को जागरूक करेगी। बुधवार को चिकित्सा विभाग की स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने हरी झंडी दिखाकर किया। बाद में सभी टीमों को सीकर शहर के 50 वार्डों के लिए रवाना की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि प्रदेष में शुरू हुए स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान को विभाग ने नवाचार के रूप में लिया है। चिकित्सा विभाग की 805 टीमें गांवों के साथ शहरी क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने के साथ मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा गतिविधि व फोगिंग करवाई जाएगी। 23 मार्च तक चलेगा अभियान, हर दिन होगी रिपोर्ट तैयार सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान 23 मार्च तक चलेगा। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में स्वाईन फ्लु, मलेरिया और डेंगु से बचाव के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी एवं सोर्स रिडक्षन कार्य किया जा रहा है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए नाले नालियों कुलर परिण्डों टंकियों इत्यादि में टेमिफोस डाला गया एवं रूके हुए पानी में एमएलओ डाला गया। विभाग के स्वास्थ्य दलों ने घर घर जाकर लोगों को मच्छरजनित रोगों के बारे में जानकारी दी और साफ -सफाई पर ध्यान देने का सुझाव दिया। टीम की मॉनिटरिंग के लिए 134 निरीक्षक लगाए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सी.पी.ओला ने बताया कि अभियान के लिए सीकर जिलें में 857 टीम का गठन किया गया है। उक्त टीमों का निरीक्षण के लिए 134 निरीक्षकों को लगाया गया है। प्रत्येक टीम में लगभग 5 स्वास्थ्य कार्यकत्र्ताओं को शामिल कर टीम बनाई गई है। जीण माता मेलें मे की जायेगी एंटी लार्वल एक्टिविटी नवरात्र के दौरान चल रहे जीणमाता के मेले में भी जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में 22 मार्च को चिकित्सा विभाग के द्वारा स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान के अन्तर्गत एंटी लार्वल एक्टिविटी करवाकर मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए निर्देशित किया जा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur