Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सिंघाना की 104 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

,

सिंघाना की 104 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

प्रसूता ने लड़के को दिया जन्म

सिंघाना [हर्ष स्वामी ] कस्बे के राजकीय अस्पताल की 104 एंबुलेंस में किलकारी गूंज सुनाई दी। सीएचसी प्रभारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि शुक्रवार सुबह गोठड़ा की प्रसूता मनीषा पत्नी उकार को प्रसव के लिए सिंघाना अस्पताल लाया जा रहा था। बीच रास्ते भेरू घाटी के पास प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। 104 एंबुलेंस के पायलेट ओपी सैनी ने एंबुलेंस में ही प्रसूता की डिलीवरी करवाई। प्रसूता ने लड़के को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सिंघाना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों स्वस्थ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur