Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सिंघाना में विश्व क्षयरोग दिवस पर सीएचसी में हुई बैठक

,

सिंघाना में विश्व क्षयरोग दिवस पर सीएचसी में हुई बैठक

 कस्बे के राजकिय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को विश्व क्षयरोग दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सीएचसी प्रभारी डाॅ हिमांशु पाण्डे थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ सिद्धार्थ ने की। डाॅ हिमांशु ने बताया कि शनिवार को सीएचसी में विश्व क्षयरोग दिवस मनाया गया। जिसमें ग्रामीणो को क्षयरोग के बारे में अवगत करवाया गया। डाॅटस इंचार्ज राजेन्द्र सैनी ने बताया कि बैठक के दौरान टीबी रोग के लक्षणो व बचाव के लिए भी ग्रामीणो को बताया गया। तथा मरीजो को दवाईया वितरीत की गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन लैब टैक्निशियन अनिल कौशिक ने किया। इस मौके पर डाॅ अल्का, डाॅ सत्येन्द्र, वरीष्ठ लैब टैक्निशियन अशोक दौचानिया, गणेशचंद, एलएचवी अन्नमा मैथ्यू, फार्मसिस्ट कृष्ण जांगीड, राजेश मीणा समेत अनेक ग्रामीण व सीएचसी स्टाॅफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur