Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सुलताना के ग्रामिणों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

, ,

सुलताना के ग्रामिणों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

 चिड़ावा उपखण्ड के सुल्ताना गांव के ग्रामिणों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी सुभाष खोलिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सुल्ताना अस्पताल में प्रभारी डॉ सरोज पायल मरिजों के साथ र्दुव्यवहार करती है। वह घण्टों तक मोबाईल पर बातें करती रहती है व मरीज लाईन में लगे रहते है। यदि कोई मरीज कुछ बोल जाता है तो उसकी पर्ची फाडक़र फेंक देती है। वहीं 21 मार्च को जीएनएम व एएनएम के साथ प्रभारी ने झगड़ा भी किया। परेशान मरिजों ने 27 मार्च को जांच अधिकारी नितेश जांगिड़ को शिकायत भी की थी जिन्होंने जांच कर तीन दिन में डॉक्टर को यहां से हटाने की कार्यवाही का आश्वासन दिया। आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं होने पर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए सुल्ताना प्रभारी डॉ सरोज पायल को एपीओं कर जिला मुख्यालय लगाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur