Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / सूरजगढ़ में मेल नर्स व एलएचवी को किया एपीओ

,

सूरजगढ़ में मेल नर्स व एलएचवी को किया एपीओ

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत मेल नर्स सूरजभान व एलएचवी चन्द्रपती को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रवण चौधरी ने तुरंत प्रभाव से एपीओ कर दिया। बीसीएमएचओ डॉ. श्रवण चौधरी ने बताया कि उक्त दोनों कर्मचारियों ने चिकित्सा विभाग द्वारा डेंगु व मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए चलाए गए स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान 3 में लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण कार्यवाही की गई। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर घर जाकर आमजन को बिमारियों की रोकथाम व बचाव के बारे में जानकारी देगें। इस दौरान उक्त दोनों पदस्थापित कर्मचारियों ने अभियान की कोई तैयारी नही कर रखी थी। दोनों पदस्थापित कर्मचारी आगामी आदेश तक जिला मुख्यालय पर सेवाएं देंगें।