Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

,

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं आरबीएसके टीम द्वारा

श्रीमाधोपुर, श्रीमाधोपुर, निकटवर्ती गांव कंचनपुर में राज्य सरकार के कार्यक्रम अनुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट व श्रीमाधोपुर ब्लॉक की आर बी एस के टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किया गया तथा दवाई दी गई। सीएचसी श्रीमाधोपुर के डा सुरेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि लोक डाउन के कारण ग्रामीण जनों का बड़े हॉस्पिटलों में उपचार हेतु जाने में परेशानी होती है जिसके लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर हृदय, सुगर, हाईपरटेंशन, रक्तचाप संबंधी रोगियों को दवाई दी गई। डाक्टरों की टीम में डॉ हन्नी पंजाबी, डॉ सुरेन्द्र जांगिड़,फार्मासिस्ट ज्ञान प्रकाश शर्मा,फार्मासिस्ट विनोद चौधरी लेब टेक्निशियन विनोद कुमार, एएनएम बबीता ने अपनी सेवाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur