Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / स्वयं की शादी में गणेश पूजन व बान अवसर पर आशा कुमारी ने किया रक्तदानं

,

स्वयं की शादी में गणेश पूजन व बान अवसर पर आशा कुमारी ने किया रक्तदानं

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 60 यूनिट रक्तदान

सीकर, निकटवर्ती ग्राम धर्मशाला बेरी में आज रविवार को नेहरू युवा मंडल धर्मशाला, शिव शक्ति युवा मंडल हिरन्या नाडा एवं एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नेहरू युवा मंडल धर्मशाला अध्यक्ष रामचंद्र स्वामी ने बताया कि ग्राम की आशा कुमारी भामू ने स्वयं की शादी से पूर्व रक्तदान कर शुरुआत की। उनकी शादी 28 नवंबर को है ओर रविवार को गणेश पूजन व बान था, के बावजूद रक्तदान करके सब को प्रेरित किया व सीताराम ग्याड़ ने 17 वी बार रक्तदान करके युवाओं को प्रेरणा दी। शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur