Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिला चिकित्सालय के नर्सेज ने डॉ राजकुमार शर्मा का किया अभिनन्दन

,

जिला चिकित्सालय के नर्सेज ने डॉ राजकुमार शर्मा का किया अभिनन्दन

पदोन्नति के लिए अब साल मे दो बार डीपीसी बैठने पर

नवलगढ़, राजस्थान में कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए अब साल मे दो बार डीपीसी बैठने पर जिला चिकित्सालय नवलगढ़ के नर्सेज ने सीएम सलाहाकार डॉ राजकुमार शर्मा का अभिनन्दन किया और आभार जताया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मीणा ढिगाल ने बताया कि ये राज्य के समस्त कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर हैं अब जो कर्मचारी प्रमोशन के पात्र होंगे उनको साल मे दो बार पदोन्नति का मौका मिल सकेगा जबकि अब तक वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से पदोन्नति कि प्रकिया शुरू करने का प्रावधान था व साथ ही जिला चिकित्सालय नवलगढ़ में डॉक्टर,नर्सिंग ऑफिसर ओर पैरामेडिकल स्टाफ़ की स्थानांतरण सूची जारी करवाने पर नर्सिंग ऑफिसर ने खुशी जाहिर की ओर इस उपलक्ष में नर्सिंग ऑफिसर्स ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया और सी एम सलाहाकार डॉ राजकुमार शर्मा को 21 किलो कि माला पहनाकर व साफा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। इस मौके आकाश यादव,भरत मेघवाल, देवेंद्र, ओमप्रकाश, राजपाल,राजेश कुमार,प्रभुदयाल,मनोज मीणा,ओमप्रकाश जांगिड़,अयूब,किरण,तन्वी,पूनम आदि मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur