Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / तम्बाकू नियंत्रण सेल ने कोटपा एक्ट के तहत काटे चालान

,

तम्बाकू नियंत्रण सेल ने कोटपा एक्ट के तहत काटे चालान

नियमों का उल्लंघन करने वालों से एक्ट पालना की समझाइस

झुंझुनूं, जिला तंबाकू नियंत्रण सेल ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न स्थानों पर कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वालो के चालान काटकर जुर्माना वसूला। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर की गई कार्यवाही के बारे में सेल की प्रभारी व जिला सलाहकार डॉ ऋतु शेखावत ने बताया कि टीम जिला मुख्यालय के रोडवेज बस डिपो, निजी बस डिपो पर जाकर सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन करने वाले बिना चेतावनी के तम्बाकू बेचने वाले दुकान मालिक सहित 15 के चालान काट कर 580 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। टीम में डॉ ऋतु शेखावत, डीसीओ नरोत्तम बरोठिया, रणजीत गुर्जर, सरिता मीणा, डॉ मुकेश कुमार इम्तियाज अहमद, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur