Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / पिलानी शहर में विक्रेताओं से 6 नमूने लिये

,

पिलानी शहर में विक्रेताओं से 6 नमूने लिये

जिला कलक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

पिलानी, गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने पिलानी में विक्रेताओं से बेकरी, मावा, घी के 6 नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी ने बताया खाद्य सुरक्षा आयुक्त व जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने रामदेव जी पेडेवाला व विजय बैकरी से नमूने लिये। उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह व लालू यादव द्वारा की गई। संगृहीत किये गए नमूनों को राजकीय केंद्रीय जन स्वास्थ्य लैब जयपुर व चूरू में जमा करवाए जायेंगे। लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा इकबाल खान ने सभी एफएसएफओ को मिलावट के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur