Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / दवा के दो और खाद्य वस्तुओं के चार सैम्पल लिए

,

दवा के दो और खाद्य वस्तुओं के चार सैम्पल लिए

सीकर शहर व पलसाना औद्योगिक क्षेत्र में

सीकर, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत गुरूवार को सीकर शहर व पलसाना औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से सीकर शहर में कार्रवाई की गई। इस दौरान दवाइयों के दो सैम्पल लिए गए। डीसीओ गजानंद कुमावत ने जिला औषधि भण्डार से स्टेमिटल इंजेक्शन और पोटेशियम परमैंगनेट का सैम्पल लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि एफएसओ रतन गोदारा व मदन बाजिया ने पलसाना औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने खाद्य वस्तुओं के चार सैम्पल लिए। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खाद्य वस्तुओं की फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। वहीं सरसों तेल के दो, आईसक्रिम व गेहूं आटा का एक-एक सैम्पल लिया गया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur