Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / जिले में दो नए कोरोना पॉजीटिव

,

जिले में दो नए कोरोना पॉजीटिव

एक्टिव केस की संख्या 8

सीकर, जिले में कोरोना वायरस एकबार फिर से सक्रिय हो रहा है। सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। जिले में मंगलवार को दो नए पॉजीटिव केस आए है। एक्टिव केस की संख्या 8 है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर शहर में 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला तथा खण्डेला ब्लॉक में 30 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। सीकर की बुजुर्ग महिला पूर्व संक्रमित की क्लॉज कान्टेक्ट है। दोनों ही लक्ष्णात्मक है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 26 हजार 300 सेम्पल लिए गए है। इनमें से 38 हजार 470 पॉजिटिव आये। 38 हजार 96 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 76 हजार 369 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 475 पॉजिटिव आए है और 68 हजार 882 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 12 सैम्पल प्रक्रियाधीन है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur