Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / यूपीएचसी नवलगढ़ ने जीता नेशनल क्वालिटी ऐश्योरेन्स स्टेण्ड अवार्ड

,

यूपीएचसी नवलगढ़ ने जीता नेशनल क्वालिटी ऐश्योरेन्स स्टेण्ड अवार्ड

तीन साल में मिलेंगा 6 लाख रु का प्रोत्साहन

झुंझुनू, नवलगढ़ कस्बे के पुराना चिकित्सालय में संचालित शहरी पीएचसी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेट अवार्ड मिला है। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डाँगी ने बताया कि 12 व 13 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय स्तर से गठित टीम डॉ० ममता जीनवाल एवं डॉ० शमा परवीन ने गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अन्तर्गत चिकित्सालय के 12 विभागों को गहराई से गणवत्ता मानक के अनुसार मूल्याकन किया गया था जिसमें भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली ने 85.1 प्रतिशत अंक देकर NQAS Certified अस्पताल घोषित कर दिया है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० रवि चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस सर्टिफिकेट के लिए पिछले 2 माह से अस्पताल के सभी कर्मचारी ने दिन-रात मेहनत की है। डॉ रवि ने बताया कि NQAS Certified अस्पताल होने से आगामी तीन वर्ष तक 2-2 लाख रूपये की राशि ईनाम के तौर पर चिकित्सालय सुविधा में विस्तार करने हेतु मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल नवलगढ़ के बाद अर्बन पीएचसी नवलगढ ने यह सर्टिफिकेट जीत कर नया आयाम स्थापित किया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए NQAS नोडल अधिकारी डॉ० भवरलाल सर्वा, NDAS टीम, बीसीएमओ डॉ० गोपीचंद जाखड़, पीएमओ डॉ० सुरेश भास्कर, यूपीएम सियाराम पूनिया, डॉ० नाविद अख्तर, डॉ0 हरीश कौशिक, पीएचएम उत्कृस गोड़, सहायक प्रोग्राम सत्यनारायण सैनी, लेखा सहायक चन्द्रदत, जीएनएम आशिष कुमार आशा कंवर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार सैनी, फार्मासिस्ट सुरेन्द्र सैनी, एलटी लोकेश सैनी एएनएम सुशीला सैनी, संगीता, कमला देवी, मंजू शर्मा, सहायक कर्मचारी विकास, योगगुरू नरेश कुमार इत्यादि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur