Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / Video News – झुंझुनू में हुई बड़ी कार्रवाई, फिल्मी स्टाइल में टीमों ने पीछा करके दूध की डेयरी मे दिया कार्रवाई को अंजाम

, , ,

Video News – झुंझुनू में हुई बड़ी कार्रवाई, फिल्मी स्टाइल में टीमों ने पीछा करके दूध की डेयरी मे दिया कार्रवाई को अंजाम

झुंझुनू में हुई कौख के कातिलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

भ्रुण जांच के मुख्य सरगना सहित दो गिरफ्तार

सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द में दबिश देकर की गई कार्रवाई

झुंझुनू, PCPNDT टीम ने बडी कार्यवाही करते हुए कौख के कातिलों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमें भ्रुण जांच के मुख्य सरगना अवधेष पाण्डे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। हरियाणा- राजस्थान की चिकित्सा विभाग की PCPNDT टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द में दबिश देकर लिंग परीक्षण की जांच करने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान PCPNDT की टीम ने लिंग परीक्षण के काम आने वाली मशीन को भी जब्त किया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को सिंघाना थाने में लाकर राजस्थान स्टेट टीम को सौंपा गया है। रोहतक PCPNDT टीम के नोडल अधिकारी विकास सैनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से रोहतक की गर्भवती महिलाओं का नारनौल क्षेत्र में ले जाकर अल्ट्रासाउंड द्वारा भ्रूण लिंग जांच करने की सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर रोहतक व सिविल सर्जन नारनौल की टीम की ओर से संयुक्त रुप से दबिश देने का फैसला लिया गया। इस दौरान PCPNDT टीम ने एक चार माह की गर्भवती महिला को कार्रवाई के लिए डमी ग्राहक तैयार कर लिंग परीक्षण करवाने वाले एजेंट के साथ जाने का सौदा तय किया। इस दौरान एजेंट अलवर निवासी ने 50 हजार रुपए की डिमांड की और बुधवार को सुबह 4 बजे अलवर जिले के काठुवास टोल के पास पहुंचने के लिए कहा।

PCPNDT टीम को सूचना सही साबित होने पर नकली ग्राहक महिला को 50 हजार रुपए देखकर एजेंट के पास भेजा और अलग अलग गाड़ियों में सवार होकर एजेंट के अनुसार बताएं स्थान पर पहुंच गए। इस दौरान एजेंट एक सफेद कलर की बोलेरो लेकर वहां पहुंचा और महिला को गाड़ी में बैठा कर नारनौल के महावीर चौक स्थित सन प्लाजा पर आने के लिए कहा। इस दौरान नारनौल की टीम से संपर्क कर कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी की गई तो कुछ ही देर में एजेंट महिला को लेकर नारनौल से सिंघाना रोड पर चल पड़ा, जिसकी टीम लगातार पीछा कर रही थी। इसPCPNDT दौरान एजेंट गाड़ी में पहले से ही एक अन्य महिला को बैठा रखा था जो भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए एजेंट के साथ आई हुई थी। इस दौरान एजेंट अपनी गाड़ी से उनको लेकर राजस्थान की सिंघाना क्षेत्र में प्रवेश किया और डूमौली में एक दूध की डेरी पर पहुंचा। इस दौरान डूमोली खुर्द के खेतों में बनी उदय सिंह पुत्र महावीर की दूध डेरी पर एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर पीठ पर थैला लटका कर एक व्यक्ति अल्ट्रासाउंड की मशीन लेकर आया और कमरे में ले जाकर महिला की पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन से जांच कर लड़की होना बताया। इसके बाद एजेंट द्वारा अपने साथ लाई गई दूसरी महिला की जांच कर उसे लड़का होना बताया। इस दौरान टीम द्वारा भेजी गई महिला ने इशारा किया तो दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अंजाम देने का प्रयास किया तो एजेंट अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान टीम ने अल्ट्रासाउंड करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अवधेश पांडे पुत्र कुमार शंकर पांडे निवासी खेतड़ी होना बताया। PCPNDT की टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पैंट की जेब में 10 हजार रुपए पाए गए जो PCPNDT टीम द्वारा गर्भवती महिला को दिए गए थे। नोडल अधिकारी विकास सैनी ने बताया कि अवधेश पांडे पर दो मामले नारनौल में तथा पांच मामले राजस्थान में दर्ज है तथा उसके पास मिली पोर्टेबल मशीन का पंजीकरण होना भी नहीं पाया गया। इसके अलावा अवधेश पांडे PCPNDT एक्ट के अनुसार सोनोग्राफी करने की शैक्षणिक योग्यता भी नहीं है। जिस पर टीम ने अवधेश पांडे व डेयरी मालिक उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सिंघाना थानाधिकारी भजनाराम मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। कार्रवाई में रोहतक PCPNDT सैल के डॉ विकास सैनी, डॉ देवेंद्र सभरवाल, डॉ विशाल चौधरी, डॉ विजय, डॉ जोगेंद्र, नारनौल से डॉ हर्ष चौहान, अशोक कुमार, झुंझुनू आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रभान यादव आदि शामिल थे।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur