Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / विधायक व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित 13 कोरोना पॉजिटिव मिले

,

विधायक व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित 13 कोरोना पॉजिटिव मिले

जिले मे 24घंटे में 13 कोरोना पॉजिटिव  मिले 

जिले मे 386 तक पहुंचा संक्रमितो का आंकड़ा जिले में अब तक 3 कोरोना पॉजिटिव की हुई मौत
 

झुंझुनू, जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13 मामले और मिले है। इसी के साथ जिले में 386 संक्रमण के केस हो चुके हैं। सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में  आज 13 कोरोना पॉजिटिव मामले आए। साथ ही उन्होंने बताया पिलानी विधायक व अतिरिक्त जिला कलेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वहीं अब तक 355 कोरोना पॉजिटिव नेगेटिव हो चुके हैं वहीं जिले में अब तक 16942 सैंपल लिए जा चुके हैं। साथ ही अभी तक जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव लोगो की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक का जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही विधायक ने जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा के साथ एक कार्यक्रम  भी शिरकत की थी। जिसमे अन्य विधायक व सांसद के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur