Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / विशाल आयुर्वेद अर्श भगंदर शल्य चिकित्सा कैंप गुरूवार से

,

विशाल आयुर्वेद अर्श भगंदर शल्य चिकित्सा कैंप गुरूवार से

अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] कस्बे के अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में गुरूवार से विशाल दस दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा कैंप का शुभारंभ होगा। जिला व्यापार संघ अध्यक्ष व समाजसेवी सेवाराम गुप्ता ने बताया कि दस दिवसीय शिविर का आयोजन संत रसिक मोहनदास मानव अन्न जल सेवा समिति द्वारा किया जाता है जिसमें खुनी बादी, बवासीर, भगन्दर, नाड़ीव्रत, मषक का आयुर्वेद की क्षारसूत्र पद्धति से ऑप्रेशन किया जाएगा व वस्ति चिकित्सा विधि से जटिल रोगों अल्सर, यकृत विकृति, प्रवाहिका, अम्लपित, माइग्रेन, स्त्रीरोग रक्तप्रदर, श्वेतप्रदर, कण्डू, मूत्रविकार, रक्ताल्पता, पाण्डू सहित अन्य जटिल रोगों का उपचार आयुर्वेद विधि से किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur