Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

,

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

99 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

दांतारामगढ़, [नरेश कुमावत] दांता में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर जांगिड़ धर्मशाला में हुआ। आयोजन कर्ता पवन जांगिड़ ने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन चल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी महसूस की जा रही है। विभिन्न बीमारियां जैसे कैंसर,थेलेसिमिया, प्रसूति के समय महिलाओं को रक्त की आवश्यकता तथा अन्य प्लाज्मा थेरेपी में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में विभिन्न ब्लड बैंकों ने रक्त की कमी बताते हुए रक्तदान हेतु लोगों से आग्रह किया था।सुबह 9 बजे से 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर प्रारंभ होने से पहले संपूर्ण धर्मशाला को सैनिटाइजर से स्प्रे करवाया गया।शिविर में सरकार के दिशानिर्देशों अनुसार रक्त दाताओं ने सोशियल डिस्टेंस, का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क लगाकर रक्तदान किया। रक्तदान ऐसा दान है जिसके लिए इंसान अपने भीतर इंसानियत का जज्बा जगाता है, पर अपने खून की बूंदों का इसलिए दान करता है ताकि इंसान और मौत के बीच झूलते किसी दूसरे इंसान की जिंदगी बचाई जा सके l इस दान के लिए के लिए जाति धर्म या वर्ग नहीं देखा जा सकता बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भावनात्मक रूप से समझा जाता है। इस दौरान अनिल जांगिड़ सुलियास, नानु जांगिड़ परेवड़ी, शुभम शर्मा रूपगढ समस्त अतिथि द्वारा रक्तदाता को प्रमाण पत्र दे कर समानित किया गया। अध्यक्ष हरि प्रसाद जांगिड़, शंकर जांगिड सुभाष जांगिड़ , रामेश्वर जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़ सुलियास, सुरेश जांगिड़ कुली, गोपाल , जगदीश आदि उपस्थिति रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur