Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

,

विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी मंडल जीणमाता द्वारा

सीकर, (नरेश कुमावत) जिले के जीणमाता में आज रविवार को सीएए- एनआरसी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी मंडल जीण माता द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्त नालियों में बहाने के बजाए नाडिय़ों में बहाने से ही मानवीयता के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे। रक्तदान के प्रति फैली हुई भ्रान्तियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। दुनियां की हर वस्तु का निर्माण फैक्ट्रियों में किया जा सकता है लेकिन रक्त का निर्माण जीवित व्यक्ति के शरीर में ही हो सकता है रक्तदान शिविर में 407 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदानदाताओं को जीणमाता मंडल की ओर से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह शेखावत, महेंद्र परासर, मुकेश पामुरवाल, नरेंद्रवर्मा, अनिल मारोठिया, राजेंदर धीरजपुरा, मखन लाल, सुमन वर्मा बासड़ी, ममता सिंह निठारवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur